एक लड़की थी, नाम उसका रानी था,
करती बहुत शैतानी थी।
गुस्सा हमेशा उसके नाक पर,
डराती रहती सबको हरपल।
मानती नहीं थी किसी की बात,
हमेशा रहती अपने पापा के साथ।
जब कोई भी daante उसको,
रो देती हर बात पर।
छोटी छोटी बात पर हो जाती थी गुस्सा
लग जाती वो रोने,
शायद इसलिए कि कोई आए उसे मनाने।
लड़की थी वो बहुत चालाक, लड़ने लगती
सबके साथ।
कोई उसे समझाता तो, हो जाती थी वो नाराज़।
अपने पापा के समझाने पर समझ जाती थी बात,
कहती थी अब नहीं करूंगी कोई शैतानी,
नहीं लडूंगी किसी के साथ।
खुश हो जाती जब रहती वो अपने पापा के साथ,
कहती थी अब नहीं करूंगी गुस्सा किसी बात पर।
एक लड़की थी, नाम उसका रानी था।
जिसके व्यवहार से होती , सबको हैरानी।
तो बताओ कौन है आप सबमें से वो रानी।।
0 Comments
Post a Comment