शायद संगीत हर मर्ज की दवा है, क्योंकि
जब आप दुखी होते हो, जब आप बहुत खुश होते हो,
तो सिर्फ संगीत ही है, जो आपकी खुशी या दुख को
जाहिर कर देता है बिना आपके कुछ कहे ।।
अपना मनचाहा संगीत बजाकर, बिना कुछ कहे वो संगीत
आपकी भावनाओं को प्रकट कर देता है।।
एक संगीत ही है जिसे सुनकर, आपके अंदर शायद
उत्साह आता है,
एक संगीत ही है जिसे सुनकर, आपको प्रेरणा भी मिलती है,
एक संगीत ही है जिसे सुनकर, शायद आपके अंदर कुछ
करने का जुनून भी आता है।।
संगीत ही है जिसे सुनकर, हमे मनोरंजन भी मिलता है,
संगीत ही है जिसे सुनकर, हमारे अंदर एक ऊर्जा सी आती है,,
संगीत सुनने से दिल भी हल्का हो जाता है,
इसलिए संगीत चाहे कोई सा भी हो,
संगीत से ही हमे जीने की वजह भी मिलती है।।
इसलिए संगीत मुझे बहुत पसंद है क्योंकि ,
वो मेरी जिंदगी से जुड़ा हर लम्हा बता सकता है ,,
इसलिए मैं संगीत की दीवानी हूं ।।।
0 Comments
Post a Comment