खुद से इतना प्यार करने लगूंगी
कभी सोचा ना था,
जिंदगी इतना मेरा साथ देगी
ऐसा सोचा ना था।
खुद में इतनी उलझी रहूंगी पता ना था,
हरपल अपने ख्यालों में खोई रहूंगी
ऐसा सोचा ना था।
मिल जाएगा जिंदगी में जब साथ किसी का
और वो साथ हो जब अपने आप का,
तो आने लगेगा मजा जिंदगी का।
यूंही दूसरों को ढूंढा करती थी,
अपने ख्यालों में मैं,
भूल गई थी की जीने के लिए काफी है
मेरा साथ खुद का।
अपने आप से प्यार करना,
अपने आप से बातें करना,
अपने ख्यालों में खोए रहना,
खुश रहने के लिए कोई भी बहाना ढूंढ लेना,
जब रखना हो खुश अपने आपको।।
गमों को तलाशा नही जाता जनाब,
क्योंकि वो हर मोड़ पर इंतजार करती है आने का।।
0 Comments
Post a Comment