शब्दों की गहराई में जाके आज जाना है हमने,
की कितनी सच्चाई है इनमें आज माना है हमने,
क्या मतलब है उन शब्दों का आज पहचाना है हमने।
जो लिखने में कुछ समय ले,
पढ़ने में कुछ क्षण ले,
और समझने में बस कुछ सेकंड्स,
उन शब्दों की गहराइयों में , इतनी बड़ी बात है,
की शायद कोई शब्दों की -
उस गहराई में जाके समझ ना पाए।
शब्दों की गहराई में जाके,
लिखने वाले की भावनाएं समझने की कोशिश करना,
की क्या मकसद है उसका ये लिखने का,
क्या समझाने की कोशिश की है उसने -
अपने शब्दों के जरिए।
शब्दों के ज़रिए एक व्यक्ति बहुत कुछ सीखता है,
बहुत कुछ कहने की कोशिश करता है,
हमे जरूरत है की हम इनके अंदर की गहराइयों को -
जानने की कोशिश करे,
और लिखने वाले की भावनाओ को पहचाने।।
शब्दों में बड़ी ताकत होती है।
जिस तरह से एक कलम में बड़ी ताकत होती है।।
0 Comments
Post a Comment