शब्द हर घाव भर देता है,
हर ज़ख्म भर देता है,
शब्दों से प्यार भी जताया जाता है,
शब्दों से ही अपनापन भी दिखाया जाता है।
एक शब्द ही है, जो जादू का काम भी करता है
और दवा का भी।।
शब्दों से मिलकर एक समूह बनता है -
शब्दों का समूह,
जो किसी की जिंदगी बना देता है,
तो किसी की जिंदगी बर्बाद कर देता है।।
ये शब्द ही है जो किसी को प्रोत्साहित करता है,
तो किसी को जिंदगी जीने का मक़सद बता जाते है।।
शब्दों में बहुत ताकत होती है,
अच्छे व्यवहार से अच्छे शब्दों से -
दुनिया जीती जा सकती है।
और बुरे शब्दों का इस्तेमाल करके -
इंसान अपने लिए भी इज्जत खो देता है।।
इसलिए हमेशा अच्छे शब्दों का इस्तेमाल कीजिए,
अच्छे बनिए बुरे नहीं,
क्योंकि लोग भी हमेशा-
अच्छे लोगो को ही याद रखते है।।
0 Comments
Post a Comment